ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और स्थानिक सरकारों के मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू ने मां बोली को लेकर एक अहम फैसला किया है। सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिद्दू ने स्थानिक सरकारों और सभ्याचारों और पर्यटन विभाग के दफ्तरों का काम पंजाबी भाषा में किए जाने का आदेश दिया है।
सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में नवजोत सिद्दू ने पंजाबी हितैषी संस्थाओं के सहयोग के साथ लाई गई पंचायत के दौरान इस संबंधी ऐलान किया था जिसके तहत उन्होने ने अपने दोनों विभागों में प्रशासनिक सचिव को पत्र लिख कर कहा कि दफ्तरों का सारा काम पंजाबी भाषा में जरूरी होगा। सूत्रों से ये भी पता चला है कि यदि इस संबंधी कोई कार्रवाई नहीं होती तो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

