ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला श्री मुक्तसर साहब के हल्का मलौट और लंबी में तेज तूफान और बारिश से छत गिरने के चलते दो बच्चों सहित पांच की मौत हुई | जहां एक और बारिश से लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर बारिश आफत बनकर बरसी है | तेज आंधी के बाद शुरु हुई बारिश के चलते अलग अलग जगह पर गिरी मकान छत्त से पांच लोगों की मौत हो गई | जबकि छह लोग घायल हो गए | दरअसल मलोट के वार्ड नंबर 14 में अमृतपाल सिंह अपनी पत्नी तेजिंदरपाल कौर और दो बेटियों समेत छत पर सोया हुआ था | लेकिन बारिश से पहले आई तेज आंधी से बचने के लिए वो परिवार समेत कमरे में आकर सो गया |
जैसे ही वो नीचे सोने के लिए लाइट बंद करने गई | अचानक से छत गिर गई | जिसके चलते मलबे में दबने से बच्चों और महिला की मौत हो गई | वहीं गांव माहूआणा में स्किल सेंटर में ड्राइविंग का टेस्ट देने के लिए आए कुछ लोग लवप्रीत के ढाबे पर सोए हुए थे। जहां अचानक ढाबे की छत्त गिर गई। जिस कारण नीचे सो रहे बचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अवतार सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
तीसरी घटना में गांव मलोट में भगवानपुरा रोड पर छत गिरने से 23 साल की विवाहिता हरजिंदर कौर की मौत हो गई। जिसकी तीन महिने पहले ही शादी हुई थी | ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ये बारिश राहत की नहीं कुछ परिवार के लिए आफत बनकर बरसी है |
Watch Video
https://youtu.be/P1hGhSNphv8
