#Shocking: जलती कार में पंजाबी युवती को छोड़ भागा ड्राइवर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हादसे के बाद कार में आग लगने से पंजाबी युवती की जलकर मौत हो गई। कार का ड्राइवर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हादसे के बाद कार में आग लगने से पंजाबी युवती की जलकर मौत हो गई। कार का ड्राइवर महिला को बचाने की जगह उसे मरने के लिए छोड़कर भाग निकला। बाद में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। महिला के माता-पिता का ताल्लुक पंजाब से बताया गया है।

passenger in burning car
Harleen Grewal file photo

न्यूयॉर्क डेली अखबार के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। कार से दमकलकर्मियों ने 25 वर्षीय हरलीन ग्रेवाल का जला हुआ शव बरामद किया। ड्राइवर की पहचान 23 वर्षीय सईद अहमद के रूप में की गई है। उसने आग लगने के बाद कुछ दूरी पर जाकर कार रोकी और अस्पताल भाग गया।

man left punjabi girl in burning car

पुलिस ने उसे अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। आग में उसके हाथ और पैर झुलस गए हैं। उस पर हत्या समेत कई आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अहमद ने शराब पी रखी थी। उसका लाइसेंस भी निलंबित पाया गया है। वह अवैध रूप से ड्राइविंग कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *