डेरा सच्चा की चेयरपर्सन ‘विपासना’ बताएगी ‘हनीप्रीत’ के फरार होने का सच!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग डेस्क : हनीप्रीत से पूछताछ के बाद अब पंचकूला पुलिस की SIT डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इन्सां को सवालों से घेरने…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग डेस्क : हनीप्रीत से पूछताछ के बाद अब पंचकूला पुलिस की SIT डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इन्सां को सवालों से घेरने की तैयारी में है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है की आखिर 25 अगस्त के बाद हनीप्रीत फरार होकर कहां-कहां गई थी। साथ ही यह भी पता लगाना है कि आखिर विपासना का हनीप्रीत को भगाने में कितना हाथ है। आखिर फरारी के दौरान हनीप्रीत ने किससे मुलाकात किया।

इसके पहले पुलिस ने विपासना से जानकारी हासिल की थी कि उसे हनीप्रीत ने लैपटॉप और आईफोन दिया था। लेकिन गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराने के बाद पंचकूला में हिंसा फैलाने की जो कोशिश की गई थी, उसकी प्लांनिग और फंडिंग की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है। इसके लिए विपासना को पंचकूला के सेक्टर 23 स्थित थाने में पूछताछ के लिए सोमवार को उपस्थित होने को कहा गया है। 

यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस विपासना से डेरा की बेनामी संपत्ति और फंडिंग के बारे में भी जानना चाहती है। अभी तक ना तो गुरमीत राम रहीम और ना ही हनीप्रीत से इन सवालों का जवाब मिल सका है। पुलिस का अब सारा ध्यान विपासना पर है और उसके सहारे उन सवालों का जवाब खोजने की कोशिश की जा रही है, जो अब तक गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत के सीने में दफ़न है। अब देखना होगा की पुलिस को कितनी सफलता मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *