ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर पंजाबी ही पंजाबी से नफरत कर रहा है और उसने अपनी नफरत को दिखाते हुए एक बोर्ड को भी घर के बाहर लगा रखा है। जानकारी अनुसार कैनेडा में एक पंजाबी परिवार ने अपने घर किराये पर देने के लिए एक बोर्ड लगा रखा था जिस पर लिखा था कि इस घर को किराये पर देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय छात्रों और कुत्तों को ये घर किराये पर नहीं दिया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि इस मामले के बाद पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट नवकिरण सिंह ने मामला कैनेडा के एमपी और गुरूद्वारे के प्रधान के पास उठाया। साथ ही उन्होने कहा कि पंजाबी विद्यार्थियों के प्रति इस तरह का व्यवहार ना अपनाएं और विदेश की धरती पर पंजाबी ही पंजाबी के साथ नफरत ना करें।
सूत्रों का कहना है कि नवकिरण सिंह ने ये भी कहा कि पंजाब के बच्चे रोजगार के लिए विदेश जाते है और पंजाब में नशा भी काफी फैल रहा है जिस कारण उनको संभालने की जरूरत है। जिस कारण पंजाबी लोग पंजाबी विद्यार्थियों के साथ दुरव्यवहार ना करें।


