ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुल्तानपुर लोधी में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां के एक सीवरेज प्लांट में मोटरसाइकिल के साथ बंधी युवक की लाश मिली। जानकारी अनुसार युवक की लाश उस समय मिली जब सीवरेज प्लांट के कर्मचारी सीवरेज का चक्कर लगा रहे थे और उनको अचानक ही सीवरेज में युवक का पैर दिखा
जिसके बाद उन्होने लाश को बाहर निकाल कर तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी। बता दें कि ये लाश मोटरसाइकिल के साथ बंधी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

