ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: पंजाब में नशे के कारण नोजवानों की हो रही मौतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है | ताजा मामला गुरदासपुर के गांव छोड़ का है जहां नशे ने एक और 29 साल के नौजवान गुरमीत सिंह को मौत की गहरी नींद सुला दिया है | वहीं नोजवान की मौत से घर में मातम छा गया | वही परिवारक मैंबरों ने सरकार पर भी आरोप लगाए है | मृतक के पिता मनोहर लाल ने बताया कि मृतक गुरमीत सिंह नशे का आदि था और कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया गया था लेकिन इसने नशा नही छोड़ा |
वहीं पंजाब सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने घर-घर में नशा कर दिया है | सरकार ने कसम खाई थी कि नशे को खत्म किया जाएगा | लेकिन अब तो हर घर मे नशा है पंजाब में कितनी मौते हो चुकी है पंजाब सरकार को चाहिए नशे पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए | लेकिन अब देखना होगा कि पंजाब में नशे का खात्मा कब तक हो पाता है |

