ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: और अब बात करते हैं मौसम के बदले मिजाज की, पंजाब के अलग-अलग जिलों में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है । हम आपकों पंजाब के 4 अलग-अलग ज़िलों की तस्वीरें दिखा रहे हैं यह तस्वीरों तरनतारन,फिरोजपुर, जंडियाला गुरू और मोगा की हैं जहां बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है । बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं कई जिलों में बिजली गुल रही। होशियारपुर व अमृतसर में बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, मोगा में पेड़ गिरने से कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। जालंधर में देर रात तक बारिश जारी रही। वहीं, बुधवार को बठिंड सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.0 रहा। अमृतसर में 41.9, जालंधर में 41.0, लुधियाना में 40.7, पटियाला व चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम का बदला मिजाज
बारिश और तेज़ हवा से मौसम हुआ ठंडा
लोगों ने ली राहत की सांस
मोगा में पेड़ गिरने से कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित
Watch Video
https://youtu.be/EO6lg0lByiI
