49 पेटी अवैध शराब बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला मोगा के कस्बा बागापुराना की पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कसबे के गाव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला मोगा के कस्बा बागापुराना की पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कसबे के गाव माडी मुस्तफा में एक घर में बेचीं जा रही अलग-अलग मार्का की 49 पेटी शराब की पकड़ी वही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जो नजायज शराब का धंधा करता है |

इस अभियान में हैरानी की बात तो यह रही की जब पुलिस आरोपी को थाना लेकर आई तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया जिसको पुलिस ने दोबारा फुलेवाला पुल से गिरफ्तार कर लिया वही यह सारी शराब हरियाणा की बनी हुई है | बागापुराना पुलिस ने एक हफ्ता पहले भी 1200 पेटी शराब की पकड़ी थी वही जांच अधिकारी ने बताया की उन्हें गुप्त सुचना मिली थी की कस्बे के गाव मांडी मुस्तफा के घर में नजायज शराब बेचीं जा रही जब वहा रेड की तो मोके से 49 पेटी शराब की बरामद हुई | आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया गया है ।

 49 पेटी अवैध शराब बरामद

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

एक हफ्ता पहले भी 1200 पेटी शराब पकड़ी

Watch Video

https://youtu.be/sCBLkgjHIqg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *