पंजाब 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए ग्लाडा का सिक्योरिटी गार्ड विजीलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

चंडीगढ़, 4 मई: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान लुधियाना के ग्लाडा दफ्तर में तैनात सिक्योरिटी…

 पंजाब 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए ग्लाडा का सिक्योरिटी गार्ड विजीलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

चंडीगढ़, 4 मई:

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान लुधियाना के ग्लाडा दफ्तर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जसविंदर सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव खासी कलां, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता गांव भामिया कलां, जिला लुधियाना में अपनी दुकान बना रहा था। इस संबंध में आरोपी सुरक्षा गार्ड उसकी निर्माणाधीन दुकान पर आया और उसे बताया कि यह निर्माण गैर-प्रमाणित है और उसे धमकी दी कि उसकी दुकान तोड़ दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी सुरक्षा गार्ड ने 12,000 रुपये रिश्वत मांगी और ली भी। जब आरोपी ने और 5000 रुपये की मांग की तो शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो यूनिट लुधियाना से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सुरक्षा गार्ड को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस मामले में विजीलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन लुधियाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें जानें-

CGC University Mohali: ਸੀਜੀਸੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਮੋਹਾਲੀ ਵੱਲੋਂ ₹50 ਕਰੋੜ ਸੀਜੀਸੀਯੂਈਟੀ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਨਾਲ ਨਵਾਂ ਅਕਾਦਮਿਕ ਮਾਡਲ ਪੇਸ਼

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *