Punjab Vigilance Bureau: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ए.एस.आइ. 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, 9 फरवरी 2026 पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, जिला मोहाली के थाना सदर, खरड़ में…

ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ 6,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ

चंडीगढ़, 9 फरवरी 2026

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, जिला मोहाली के थाना सदर, खरड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को सेक्टर 127, मोहाली के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सुमन लता के खिलाफ थाना खरड़ में मारपीट संबंधी मामला दर्ज करवाया था और इस केस में जांच अधिकारी आरोपी ए.एस.आइ. जसवीर सिंह था। जब शिकायतकर्ता ने इस मामले संबंधी अदालत में चालान पेश करने के लिए उनके पास पहुंच की, तो आरोपी ए.एस.आइ. ने सक्षम अदालत में चालान पेश करने के बदले शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में, मुलजिम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना मोहाली में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
 

अन्य ख़बरें जानें-

CROSS-BORDER SMUGGLING: अमृतसर से छह पिस्तौलें, 115 ग्राम हेरोइन और 11.9 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति गिरफ्तार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *