गर्मी से लोग बेहाल, चारों तरफ धूल का गुब्बार…

गर्मी से लोग बेहाल, चारों तरफ धूल का गुब्बार | साइबर सिटी गुरुग्राम में रेत के गुबार ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है…

गर्मी से लोग बेहाल, चारों तरफ धूल का गुब्बार | साइबर सिटी गुरुग्राम में रेत के गुबार ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है | गुबार भी ऐसा की सांस लेना तक हो गया दुभर हो गया है | दरअसल मानसून के बादलों पर धूल का गुबार चढ़ गया है | आलम यह है कि जिन इलाकों में मानसूनी बारिश हो रही थी, वहां भी बादल नहीं बरस रहे हैं | इस बीच उत्तर पश्चिमी इलाकों में धूल भरी आंधी की वजह से दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित उत्तरी राज्यों में गुबार-सा छाया हुआ है | धूल भरी आंधी के कारण साइबर सिटी में प्रदूषण स्तर गंभीर’ स्तर से भी ऊपर बढ़ गया है |

मिलेनियम सिटी में धूल के गुबार के कारण हवा में मोटे कणों की बढ़ोतरी हुई है | इसके कारण धुंध की स्थिति है जिससे विजिबिलिटी का स्तर कम हो गया है | जिसके कारण लोगो को सांस लेने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  सिटी में बीते दो दिन से बरस रही आसमानी आफत ने हर खासोआम को परेशान कर दिया है | इसका सबसे ज्यादा शिकार दोपहिया वाहन चालकों को पैदल चलने वालों को या फिर सुबह और शाम की सैर करने वालो को ज्यादा हो रहा है।

Watch Video

https://youtu.be/uCZ-Yuvuiac

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *