हरियाणा का एकमात्र पक्षियों का निशुल्क अस्पताल, हरियाणा सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुडग़ांव के सदर बाजार में लाचार पक्षियों को जिंदगी देने के लिए एक निजी चिकित्सालय लाचार व बेजुबानो की सेवा कर रहा है | लेकिन दुर्भाग्य…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुडग़ांव के सदर बाजार में लाचार पक्षियों को जिंदगी देने के लिए एक निजी चिकित्सालय लाचार व बेजुबानो की सेवा कर रहा है | लेकिन दुर्भाग्य की बात है की यह अस्पताल चंदे से चल रहा है | यही नही यहां आने वाले बीमार व घायल पक्षियों की संख्या रोजाना बढ़ रही है | मगर सरकार व स्थानीय जिला प्रशासन ने इस अस्पताल के लिए एक बेहतर जगह तक उपलब्ध कराने की तरफ ध्यान तक नहीं दिया है |

इस चिकित्सालय में लगभग 30-40 नस्ल के 500 से अधिक बीमार व घायल पक्षी रहते हैं | पक्षियों का इलाज करने वाले डॉक्टर राज कुमार का कहना है कि प्रदेशभर से ही नहीं, दिल्ली व आसपास के अन्य राज्यों से भी पक्षियों का इलाज कराने के लिए लोग आ रहे है और काफी प्रजाति के पक्षी के इलाज के लिए आते है |

हरियाणा का एकमात्र पक्षियों का निशुल्क अस्पताल

चंदे से चलता है परिंदों का अस्पताल

हरियाणा सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं

Watch Video

https://youtu.be/Xeb9ogr9QEM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *