मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड

चंडीगढ़, 11 सितंबर 2026 : पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में अब और तेजी आने वाली है। राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र…

Yudh Nashean Virudh'

चंडीगढ़, 11 सितंबर 2026 : पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में अब और तेजी आने वाली है। राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना के दायरे में लाने के प्रयासों के तहत जल्द ही जिलों में लगभग 33 लाख कार्ड उपलब्ध होने की संभावना है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि लगभग 31 लाख मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड पहले ही जिलों में उपलब्ध करवाए जा चुके हैं, जबकि करीब 2 लाख और कार्ड जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।

सरकार द्वारा लगभग 2,008 गांवों और वार्डों की पहचान की गई है, जहां 400 या इससे अधिक लाभार्थी कार्ड के लिए पात्र हैं। इन स्थानों पर विशेष वितरण कैंप लगाए जाएंगे, ताकि कार्ड वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और लाभार्थियों को अपने क्षेत्र में ही कार्ड प्राप्त करने की सुविधा मिल सके।

लाभार्थियों को कैंपों के संबंध में पहले ही सूचित किया जाएगा। आशा वर्करों, आशा फैसिलिटेटरों, स्वास्थ्य मित्रों तथा अन्य फील्ड स्टाफ को लाभार्थियों को कैंपों तक लाने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के बाद कैंप आधारित वितरण शुरू किया जाएगा। सरकार ने कार्यक्रम शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर इन कैंपों में कार्ड वितरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जिन गांवों और वार्डों में 400 से कम लाभार्थी हैं, वहां पहले से चल रही घर-घर कार्ड वितरण की व्यवस्था जारी रहेगी। कैंपों के बाद भी जिन कार्डों का वितरण नहीं हो पाएगा, वे भी आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के माध्यम से लाभार्थियों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे।

कार्डों को अंतिम स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से

Dr. Balbir Singh

आशा वर्करों को प्रत्येक सफलतापूर्वक वितरित कार्ड के लिए 10 रुपये, जबकि आशा फैसिलिटेटरों को प्रति कार्ड 2 रुपये दिए जाएंगे। घर-घर कार्ड वितरण का रिकॉर्ड रखा जाएगा और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन राशि के दावों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कैंप आधारित वितरण अभियान पूरा होने के बाद शेष कार्डों को अगले दो सप्ताह के भीतर घर-घर वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

स्टेट हेल्थ एजेंसी द्वारा जिलों को कार्डों के साथ-साथ सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री पहले ही उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जिसमें कार्ड जैकेट, लिफाफे और ब्रोशर भी शामिल हैं।

अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की नजदीकी निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार का लक्ष्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों का वितरण पूरा करना है। सरकार का विशेष जोर यह सुनिश्चित करने पर है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *