Sirsa में कष्ट निवारण बैठक में पहुंचे CM सैनी,16 में से 13 शिकायतों का किया निपटारा, कहा – जनसमस्याओं को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सिरसा, 12 सितंबर सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता बरतने…

सिरसा

सिरसा, 12 सितंबर

सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में कुल 16 शिकायतें रखी गई थीं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि तीन शिकायतें आगामी कार्रवाई के लिए पेंडिंग रखी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया की आज मैं गांव कुत्ताबढ़ में स्वर्गीय सुखचैन सिंह के निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने गया था। मैंने डीसी साहब को भी कहा है कि परिवार से बात करके जिस भी तरह की मदद हो सकती है, वह मदद की जाए।”वहीं ब्रिक्स बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने इसे देश के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

अन्य खबरें जानें –

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *