Punjab Result: 99.38 प्रतिशत अंकों के साथ हरलीन शर्मा ने हासिल किया पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड में 10 वी के रिज्लट में पहला स्थान, जानिए दुसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

Punjab School Education Board 10th Result: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PBEB) की तरफ से आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। इसमें जैतो की…

Punjab School Education Board 10th Result: 99.38 प्रतिशत अंकों के साथ हरलीन शर्मा ने हासिल किया पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड में 10 वी के रिज्लट में पहला स्थान, जानिए दुसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

Punjab School Education Board 10th Result:

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PBEB) की तरफ से आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। इसमें जैतो की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किय है। दूसरे नंबर पर सरकारी स्कूल चनोली बस्सी रोपड़ के मणिमहेश शर्मा रहे। वहीं तीसरे नंबर पर श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल चीफ खालसा दीवान मॉडल टाउन होशियारपुर की छात्रा रिया रानी रहीं। इन दोनों ने 645 नंबर हासिल किए हैं।

650 में से हासिल किए 646 अंक

जैतो के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरलीन शर्मा ने 650 में से 646 यानि कि 99.38 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। पंजाब टॉपर बनने वाली गलियों से निकली टॉपर हरलीन आज कई विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। हरलीन के पिता जसविंदर कुमार खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि माता रेनू बाला गृहिणी हैं। परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। हरलीन ने बताता कि भविष्य में वह जज बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।

हरलीन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों और नियमित मेहनत को दिया है। स्कूल प्रिंसिपल कुसुम कालड़ा ने कहा कि स्कूल के लिए यह बेहद गर्व का पल है। पहले भी स्कूल की छात्रा आठवीं कक्षा में पंजाब टॉपर रह चुकी है। हरलीन ने दसवीं में टॉप कर स्कूल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Yamunanagar Drug Seize: यमुनानगर में पुलिस के हाथ लगी नशे की खेप

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *