ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को दिए जाने वाले सर्टीफिकेट को लेकर फैसला लिया है। बोर्ड ने फैसले लेते हुए कहा विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट को इंटरनैट से ही डाउनलोड करने होगें। जिस कारण अब बोर्ड विद्यार्थियों को अलग से सर्टीफिकेट नहीं देगा।
बोर्ड ने ये फैसला वेरिफिकेशन को खत्म करने के लिया किया गया है। बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि इस साल विद्यार्थियों का सर्टीफिकेट नहीं आएगा उनको इंटरनैट की मदद से सर्टीफिकेट को डाउनलोड करना होगा। एनएडी सभी विद्यार्थियों के सर्टीफिकेट को भेज देगा।
जहां कोई भी संस्था इसकी को कोई भी वेरिफिकेशन कर सकेंगी। वहीं विद्यार्थियों को अपने आधार कार्ड को सर्टिफिकेट के साथ लिंक करना होगा।
जैसे ही आधार कार्ड सर्टिफिकेट के साथ जुड़ेगा तो सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा। संबंधित विद्यार्थी ही सर्टीफिकेट को डाउनलोड कर सकेंगा। गौरतलब है कि इस तरह के सर्टीफिकेट की क्वालिटी पर सवाल उठाए जा सकते है।



