Priya Prakash पर जारी हुआ फतवा और गाने पर बीजेपी ने भी जताई आपत्ति

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले दिनों से अपनी आंख मारने के अंदाज से सभी के दिलों पर राज करने वाली प्रिया प्रकाश पर एक के बाद एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले दिनों से अपनी आंख मारने के अंदाज से सभी के दिलों पर राज करने वाली प्रिया प्रकाश पर एक के बाद एक मुसिबत आती जा रही है। जानकारी अनुसार हाल ही में प्रिया प्रकाश के गाने ‘मनिक्या मलारे पूवे’ पर एफआरआई दर्ज की गई थी पर अब इस पर फतवा भी जारी हो गया है।

Priya Prakash Varrie

फतवे में कहा गया है कि फिल्म के गाने ‘मनिक्या मलारे पूवे’ के बोल को बदल दिया जाए। साथ ही इस गाने में दर्शाए गए कुछ हिस्सों को डिलीट कर दिया जाए। हाल ही में हैदराबाद के कुछ युवाओं ने फिल्म के गाने पर आपत्ति जताते हुए मेकर्स और प्रिया प्रकाश पर एफआरआई दर्ज करवाई थी।

priya prakash varrier 2

वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता संजीव मिश्रा ने इस गाने पर आपत्ति जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर कहा कि जिस देश में केवल एक लड़की के आंख मारने पर उसके लाखों करोड़ो लड़के उसके फैन हो जाए वो युवा पकौड़े बेचने के लायक ही है।

priya prakash varrier

इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि बोर्ड की परीक्षा नजदीक आने वाली है, इसलिए इस गाने पर रोक लगानी चाहिए। क्योकि इस गाने से विद्यार्थियों का ध्यान भंग हो रहा है। वही इस विपक्ष ने इस गाने पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि आज के युवा स्मार्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *