पंजाब रोडवेज ने पंजाब में किया चक्का जाम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में यदि आप बस से सफर करने के बारें में सोच रहे है तो थोड़ा सोच समझकर ही घर से बाहर निकले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में यदि आप बस से सफर करने के बारें में सोच रहे है तो थोड़ा सोच समझकर ही घर से बाहर निकले क्योकि पंजाब की सड़को पर कोई भी बस चलती हुई नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि अपनी मांगो को लेकर पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारी पंजाब में चक्का जाम कर दिया।

punjab roadways

जिस कारण पंजाब में 25 जून को कोई भी सरकारी बस नहीं चल रही है। पर प्राइवेट बसें अपने समय पर चल रही है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारी राज्य के 18 जिलों में प्रदर्शन करेंगे। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

punjab roadways

बता दें कि पनबस वाले अपनी मांगो को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। कर्मचारियों की मांग है कि उनको बिना किसी शर्त के पक्का किया जाए। साथ ही उनका ये भी कहना है कि पंजाब में चुनावों से पहले उनसे बहुत से वादें किए गए थे पर पंजाब सरकार के बनने के बाद कोई वादा पूरा नहीं किया गया। जिस कारण वो हड़ताल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *