ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैंगस्टर जितने कुख्यात हैं, इतने ही हाइटैक भी हैं | इन शातिर गैंगस्टरों को पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी बना हुआ है | कुछ गैंगस्टरों का चाहे पुलिस ने हाल ही में एनकाउंटर कर दिया तो कुछ गैंगस्टरों के पीछे पुलिस लगी हुई है | इसी बात का डर इन गैंगस्टर्स के परिजनों को भी सता रहा है | गैंगस्टर्स के मामले में पंजाब कानून के लिए बड़ी चुनौती है | शातिर गैंगस्टर्स पुलिस के लिए रोज़ अपने हथकंडों से नई परेशानी खड़ी करते हैं | बताया जात है कि 15 कुख्यात गैंगस्टर्स पंजाब में ही नहीं विदेशी पुलिस में नाक में दम किए हुए हैं |
इन खतरनाक गैंगस्टर्स की वजह से पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनी रहती है | आज हम आपको पंजाब की ज़मीन से निकले कुछ ऐसे ही गैंगस्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं | लेकिन उससे पहले आपको इन गैंगस्टर्स के कारनामों के बारे में बताने वाले हैं | वो कारनामें जिनकी वजह से ये विदेशी पुलिस के साथ इंटरपोल और एजेंसियों के रडार की पहुंच से भी दूर रहते हैं | इनके वो कारनामें जो चर्चा में आते हैं लेकिन इन्हीं की तरह पकड़ में नहीं आते | इन लोगों की कुछ ऐसी ही चुनौतियों की वजह से आज तक ये पुलिस की पकड़ से दूर रहे हैं |
पंजाब के ये कुख्यात गैंगस्टर्स ऐसे हैं जो पुलिस के लुकआउट नोटिस या अलर्ट जारी करने के बाद विदेश भाग गए | कई तो विदेश से फर्जी पासपोर्ट या नेपाल के जरिए भारत आए और भारत में हत्या, लूट, फिरौती जैसे काम को अंजाम देकर विदेश वापस भाग गए | ये गैंगस्टर्स आपस में बातचीत के लिए दोहा, कतर, साइप्रस, हॉन्गकॉन्ग, ऑस्ट्रेलिया के सिम पर व्हाट्सएप से कॉल करते हैं | ये ही वजह है कि इन खूंखार बदमाशों को पकड़ना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनी रहती है | क्योंकि व्हाट्सएप कॉल को ट्रेस करना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती रहती है | जिसका फायदा उठाकर ये गैंगस्टर्स अपना नेटवर्क चलाते हैं |
हिंदमलकोट एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर्स विक्की गौंडर की कॉल भी कई दिन बाद इसलिए ट्रेस हो गई थी | क्योंकि गौंडर की व्हाट्सएप कॉल के इस्तेमाल का आईपी एड्रेस पुलिस ने अमेरिका से मांगकर उसकी कॉल ट्रेस कर ली थी | ऐसे कई नाम और भी हैं जो विदेश में बैठकर पंजाब पुलिस के लिए और विदेशी पुलिस के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं | हालांकि कुछ को स्थानीय या फिर पंजाब पुलिस पकड़ने में कामयाब रही है | लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से आज़ाद हैं | पंजाब में ही नहीं विदेशी जेलों में भी बैठकर कई गैंगस्टर्स अपना गिरोह चलाते हैं |
इन विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के लिए सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती ये भी रहती है कि, ये गैंगस्टर्स हथियारों की सप्लाई भी करते हैं | इस सप्लाई को वो अपने गुर्गों के जरिए टारगेट तक पहुंचा देते हैं | जिसकी भनक भी सुरक्षा एजेंसियों को लग नहीं पाती है | खतरनाक इरादों को लेकर चलने वाले इन गैंगस्टर्स के सामने बड़ी से बड़ी सलाखें भी बौनी साबित होती हैं | इनके इरादों जब चाहें पकड़ में आ जाए और जब चाहें जेल से फरार होकर विदेश भाग जाए | विदेश में बैठकर अपना साम्राज्य चलाने वाले गैंगस्टर्स की कहानी बड़ी खतरनाक हैं | इस कहानी का द एंड करने के लिए कई जगहों की पुलिस इंतज़ार कर रही है |
Watch Video
https://youtu.be/gwWdityM8xY
