पंजाब में आज हादसे का सोमवार, अलग-अलग जगहों पर कई हादसे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में सोमवार का दिन हादसों भरा रहा | जहां अलग-अलग जगहों पर धुंध के कारण कई हादसे हुए हैं | पटियाला में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में सोमवार का दिन हादसों भरा रहा | जहां अलग-अलग जगहों पर धुंध के कारण कई हादसे हुए हैं | पटियाला में सड़क हादसे में स्कूल के कई बच्चे घायल हुए |

सभी घायलों को सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में करवाया भर्ती गया | स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत होने से हादासा हुआ | वहीं संगरूर में सड़क हादसे में 1 की मौत, 10 घायल हो गए |

दूसरी तरफ फिरोजपुर में धुंध के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी | वहीं लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले महीने भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था |

जिसके बाद भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली | साथ ही उन्होंने कहा कि मौके पर प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा | और न ही प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने इन किसानों की सार ली | साथ ही हादसे के बाद इलाके के किसान ने खुद ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकाला |

Watch Video

https://youtu.be/PsrauItsMdI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *