ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में आए दिन चोरी और लूटपाट के मामले सामने आते रहते हैं | ऐसा ही एक मामला प्रोफेसर कॉलोनी में सामने आया जहां चोरों ने 5 लाख के करीब गहने और नगदी पर हाथ साफ कर लिया | जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि उसके बच्चे बेंगलुरु में पढ़ते हैं और उनके एग्जाम के चक्कर में उसका आना जाना लगा रहता है |
पीडिता ने बताया कि उन्हे माली का फोन आया कि घर के सारे दरवाजे खुले हुए है | जब पीडिता वापस आई तो उसने देखा कि तकरीबन सवा 7 तोला सोना और 50,000 की नकदी गायब थी | फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है |
7 तोला सोना और 5 लाख की नकदी लेकर चोर फरार
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी


