Punjab Republic Day Celebration:
देश के साथ पंजाब विभिन्न जिलों में आज गणतंत्र दिवस की धूम है। प्रदेश में जिला और में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार के मंत्री इन कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मोगा में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। समारोह में मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी, जिले के चारों विधायक तथा मोगा प्रशासन के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी-
इसी तरह लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के एथलेटिक स्पोर्ट्स ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की रस्म अदा की। इस दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस के जवानों की सलामी ली। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। खिली धूप के बीच लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोह का आनंद लिया।
Punjab Republic Day Celebration, मंत्री चीमा ने फहराया ध्वज-
बठिंडा में गणतंत्र दिवस पर राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राष्ट्रीय धव्ज फहराने की रस्म अदा की है। चीमा ने सबोधन में आप सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत हजारों करोड़ रुपये पंजाब के खजाने में आया है।
अकाली व कांग्रेस सरकार के मुकाबले में सरकारी पैसा आप सरकार ने खजाने में प्राप्त किया। आप सरकार राज्य के विकास को आगे बढ़ा रही और राज्य को खुशहाल बना रही। पंजाब में पिछली सरकारों दौरान चिट्टे का नशा और गैंगस्टर बढ़ा है. लेकिन आप सरकार ने नशा खत्म करने का प्रयास किया। आप सरकार ने गैंगस्टरवाद पर भी वार किया है।
मंत्री अमन अरोड़ा राष्ट्रीय झंडा फहराया-
पठानकोट स्पोट्स स्टेडियम में मनाया गणतंत्र दिवस मनाया गाया। इसमें केबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने विशेष तौर पर की शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय झंडा फहराने की रस्म को किया अदा किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
SSP सुरेंद्र लांबा ने ध्वज फहराया-

तरनतारन देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तरनतारन पुलिस लाइन्स में एक खास फंक्शन रखा गया। इस फंक्शन के दौरान डिप्टी कमिश्नर राहुल जी ने SSP सुरेंद्र लांबा के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस मौके पर बड़ी संख्या में आम लोग और शहर के अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट्स मौजूद थे। फंक्शन के दौरान अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट्स की तरफ से बनाई गई झांकियां भी दिखाई गईं, जिन्होंने लोगों का खास ध्यान खींचा।
अन्य ख़बरें जानें-
Nabha: नाभा में हैड कांस्टेबल पर सरेआम तेजधार हथियार से हमला, हुई मौत, भाई भी घायल



