ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में एक औऱ परेशानी का साया मंडरा रहा है | पाकिस्तान की नापाक नजर पंजाब को बर्बाद करने में तुली हुई है | आए दिन पंजाब में दहशतगर्दों की कोई साजिश बेनकाब हो रही है | आए दिन कोई ना कोई प्लान पंजाब के शांत माहौल को खराब करने के पीछे है | आज विशेष में बात होगी उसी पाकिस्तान की जो अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा | पंजाब, जिसको पाकिस्तान ने निशाना बनाया है | और उस प्लान की जो पंजाब के जरिए मिशन हिंदुस्तान को अंजाम देने के पीछे है |
पंजाब के पठानकोट में एक कार हाईजैक हुई | इसके बाद फिरोजपुर में 7 आतंकियों के घुसने की खबर ने एक बार फिर पंजाब की आवाम को दहलाकर रख दिया | लेकिन पंजाब में दहशत फैलाने के लिए पाकिस्तान का ये पहला पैंतरा नहीं है | इससे पहले भी पाकिस्तान अपनी नापाक नजर पंजाब पर डाल चुका है और पंजाब का माहौल खराब करने को अपनी हर तरकीब अपना चुका है |
Watch Video
https://youtu.be/hPy–vHZQM8
