Criminal escapes with handcuffs From Punjab Police:
तरनतारन जिले के खडूर साहिब में पुलिस (Punjab Police) की हिरासत से अपराधी भाग गया! 10 दिन पहले अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था. आरोपी जसकरन सिंह पुलिस के फरार होने से पुलिस विभाग हड़कंप मचा. वह पुलिस की हथकड़ी भी साथ ले गया. मामले में एएसआई सुखवंत सिंह, सिपाही सतनाम सिंह के अलावा आरोपी के पिता सतनाम सिंह व दोस्त हरमनदीप सिंह के खिलाफ थाना हरिके पत्तन में केस दर्ज किया गया.
Punjab Police 11 दिसंबर को किया था गिरफ्तार-
गांव कोटदाता निवासी जसकरन सिंह को दो अन्य साथियों समेत थाना हरिके की पुलिस ने अवैध असलहा समेत 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया. इन तीनों से 32 बोर का अवैध पिस्टल, दो कारतूस, 11 खाली खोल बरामद किए गए. पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी जसकरन सिंह ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूला. रिमांड खत्म होते ही अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया. ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुखवंत सिंह और सिपाही सतनाम सिंह उसे केंद्रीय जेल अमृतसर छोड़ने गए लेकिन वापस नहीं लौटे. पड़ताल में पता चला कि जसकरन सिंह दोनों की हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो चुका है. विभाग ने दोनों पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है.
अपराधी के पिता ने की भागने में मद्द-
एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि जसकरन सिंह को उसके पिता गुरनाम सिंह ने पुलिस हिरासत से भागने में मदद की है. हथकड़ी समेत भागे जसकरन सिंह को उसके दोस्त हरमनदीप सिंह ने बुर्ज देवा सिंह स्थित अपने घर में पनाह दी थी. सभी के खिलाफ केस दर्ज करके अगली पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोपी को ढूंढने में पुलिस जुटी हुई है.



