ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रूपनगर में पंजाब पुलिस के एक ASI की ओर से दूसरे ASI को बुरी तरह से पीटा गया और सारी रात लॉकअप में बंद कर घर वालों के सामने बेइज्जत किया गया | आप को बता दें कि पीड़ित एएसआई का नाम दलजीत सिंह है जो डिप्टी कमिश्नर रूपनगर के साथ पीएसओ की ड्यूटी निभा रहा है |
फिलहाल एएसआई दलजीत सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल है और अस्पताल ने एमएलआर काटकर थाना सिटी पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजी है | पीड़ित एएसआई दलजीत सिंह ने आरोप लगाए हैं कि थाना सिटी पुलिस के एएसआई कृष्ण लाल ने उसकी पगड़ी उतार कर बदसलूकी की है और उसकी गाड़ी और मोबाइल फोन अभी भी पुलिस के पास ही है | उन्होंने पंजाब सरकार और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है |


