ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भजन गायक अनुप जलोटा बिग बॉस 12 में अपने से कम उम्र की गर्लफ्रेड के कारण सुर्खियों में छाए हुए है। हर कोई ये सुन और देखकर हैरान है कि भजन गाने वाले अनूप जलोटा का इस तरह का कारनामा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी अनूप जलोटा सुर्खियों में बने हुए है।
साथ ही उन्होने 35 साल छोटी गर्लफ्रेड जसलीन मथारू भी चर्चा में बनी हुई है। जसलीन मथारू ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा बिग बॉस में सलमान खान के सामने किया जिसके बाद ये सवाल उठ रहे है कि क्या उनके परिवार को इस बात से कोई आपत्ति तो नहीं।
मीडिया खबरों की मानें तो जसलीन के पिता ने कहा है कि उनको भी इस बारें में कुछ नहीं पता था और जब तक उनकी बेटी बिग बॉस के घर से वापिस नहीं आ जाती है तब तक वो इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।
वहीं दूसरी तरफ एक और खबर सामने आई है। कि जसलीन और अनूप का रिश्ता फेक है वो सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ही ये सब कर रहे है क्योकि जसलीन ऑनलाइन अपने लिए एक ब्यॉयफ्रेंड को ढुंढ रही है।
https://www.instagram.com/p/Bn-i6QynquX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में जसलीन मथारू बोल रही है कि वो सिंगल है औऱ जल्द ही मिंगल होना चाहती है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि कोई है जो उनका ब्यॉयफ्रेंड बनना चाहते है तो उनको कामेंट कर बताए। गौरतलब है कि जस्लीन मथारू की ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है औऱ साथ ही उनके और अनूप के रिश्ते पर भी सवाल खड़े किए जा रहे है।


