ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस की मुस्तैदी नजर से गैंगस्टर बच नहीं पा रहे है और या तो उनको मुठभेड़ में पकड़ा जा रहा है या फिर वो खुद ही अपना आत्मसमर्पण कर रहे है। पंजाब के मशहूर गैंगस्टरों का एनकाउंटर कर और गिरफ्तार कर अब हर जगह गैंगस्टरों को अपने कब्जे में करने में लगी हुई है।
ऐसे ही पंजाब पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक और मशहूर गैंगस्टर को अपने कब्जे में किया है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वरिंदर राणा को काबू कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि ये गैंगस्टर भूपी राणा गैंग का बताया जा रहा है।
साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि वरिंदर राणा कुलदीप राणा का भाई है ज कि हरियाणा में भूपी राणा ग्रूप को चला रहा है। साथ ही पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर वरिंदर राणापर नारायणगढ़ जिला अंबाला में हत्या के मामले दर्ज है। गौरतलब है कि जल्द ही उसको नारायणगढ़ पुलिस को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस लगातार छापेमारी कर गैंगस्टरों को गिरफ्त मे ले रहे है।


