केंद्रीय मॉडर्न जेल में कैदी ने की खुदकुशी की कोशिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल के एक विचाराधीन कैदी ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। घटना संबंधी जानकारी मिलते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल के एक विचाराधीन कैदी ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। घटना संबंधी जानकारी मिलते ही जेल मुलाजिमों ने कैदी को फंदे से नीचे उतारकर गुरु गोबिन्द सिंह मैडीकल कॉलेज और अस्पताल में दाखिल करवाया। जानकारी अनुसार तरनतारन के गांव जोड़वाला निवासी कुलदीप सिंह विरुद्ध थाना वल्टोहा में 21 अप्रैल, 2014 को हत्या का एक मामला दर्ज हुआ था जिसके चलते वह फिरोजपुर जेल में बंद था।

faridkot jail

3 महीने पहले बीमार होने पर उसे फिरोजपुर जेल से फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में शिफ्ट कर दिया गया और उसका इलाज मैडीकल कॉलेज और अस्पताल से करवाया गया। जेल प्रशासन अनुसार प्रशासनिक कारणों से उसे कुछ दिनों से जेल की चक्कियों में बंद किया हुआ था, जहां उसने दोपहर समय फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *