विक्की गौंडर के एक और साथी को पंजाब पुलिस ने दबोचा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौडर को पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। जिसके बाद सभी गैंगस्टरों में पंजाब पुलिस डर बैठ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौडर को पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। जिसके बाद सभी गैंगस्टरों में पंजाब पुलिस डर बैठ गया। उनको ये डर सताने लगा कि कोई भी कही भी मारा जा सकता है जिसके बाद एक एक करके सभी गैंगस्टर आत्म समर्पण करने लगे।

vicky gounderपंजाब में पुलिस पंजाब नशा तस्करों पर रोक लगाने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है और गैंगस्टरों, नशा तस्करों को पकड़ रही है। इसी छापेमारी के दौरान पंजाब पुलिस के हत्थे एक औऱ गैंगस्टर चढ़ा है। पंजाब पुलिस ने बताया कि ये गैंगस्टर विदेश में रह रहा था और रात को उसको दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। इस गैंगस्टर का नाम सुमित कुमार कुसावा बताया जा रहा है।

gangster sumit सुमित साइप्रस से भारत आया था। जिसको हवाई अड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया गया।  सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर सुमित साइप्रस में विक्की गौंडर की फेसबुक अकाउंट भी चला रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ लुक आऊट भी जारी किया गया था। इसी वजह से वो  दिल्ली हवाई अड्डे से पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर से पुलिस ये पता लगा रही है कि आखिर वो भारत क्यो आया है क्या करने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *