ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के उद्देशय के साथ अकाली भाजपा सरकार की तरफ से खोले गए 10 मेरिटोरियस स्कूलों के स्टाफ की वेतन घटाने के बाद सभी प्रिंसिपल ने एक साथ ही इस्तीफा दे दिया है। अलग अलग जिलों में खोले गए इन 10 स्कूलों में इस समय 9,300 करीब के बच्चे पढ़ रहे है। पहले से ही इन स्कूलों में टीचरो की कमी है। पर सरकार के फैसले के बाद टीचर अपना इस्तीफा दे रहे है।
सरकार के फैसले के अनुसार अब मेरिटोरियस स्कूलों के प्रिंसिपलों की वेतन को एक लाख रूपए से घटाकर 45 हजार रूपए कर दिए गए है। रजिस्ट्रार का वेतन भी 50 हजार से कम करके 35 हजार रूपए औऱ वार्डन की वेतन 35 हजार से कम करके 30 हजार रूपए कर दिए गए है। 40 हजार रूपए वेतन पर काम कर रहे लेक्चरर को भी आदेश दिए गए है कि वो इस वेतन को छोड़ दें।
जिसके बाद उनको सरकारी विभाग में रख लिया जाएगा औऱ उनको तीन साल के लिए बेसिक वेतन 10,300 रूपए दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद सभी प्रिंसिपल ने अपने इस्तीफा सरकार को भेज दिया है। गौरतलब है कि इन मेरिटोरियस स्कूलों में हमेशा ही अध्यापकों की कमी देखी जाती है। अब इन स्कूलों के प्रिंसिपलों ने अपना इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद इन स्कूलों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


