Punjab Toll News: नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा (punjabToll plaza) के वर्कर्स यूनियन पंजाब की एक विशेष बैठक पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी के नेतृत्व में हुई, जिसमें कहा गया कि उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है.
लेकिन अभी तक कंपनी कर्मचारियों द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर को लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए फ्री रहेगा.
दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके भविष्य निधि में कटौती की जा रही है.
कंपनी और टोल कर्मियों को कल्याणकारी योजनाएं नहीं दिए जाने के विरोध में टोल कर्मचारियों द्वारा 27 सितंबर को टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री कर दिया जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://www.youtube.com/watch?v=AVHBRSpXDoA



