Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में फिर मानसून ने दी दस्तक, छाए काले बादल, होगी भारी बारिश

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ (Punjab weather news)  के कुछ जिलों में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है. प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4.2…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ (Punjab weather news)  के कुछ जिलों में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है. प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.यह सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री कम है. राज्य में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. आज (शुक्रवार) राज्य के 16 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.(Punjab-Haryana Weather Update)

इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं. हालांकि, किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं है.

चंडीगढ़ में गुरुवार को 43 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान कई जगहों पर पानी भरने की भी समस्या हो गई है. शहर में अब तक 752.3 मिमी बारिश हो चुकी है.
इस दौरान मोहाली में 3.5 मिमी, रोपड़ में 0.5 मिमी, रूपनगर में 6.5 मिमी, पटियाला में 2.0 मिमी और पठानकोट में 1.0 मिमी बारिश हुई। राज्य में 37.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 26.41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 30.91 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live  https://www.youtube.com/watch?v=AVHBRSpXDoA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *