पंजाब-हरियाणा में सरेआम गुंडागर्दी, फरीदाबाद में पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फ़िरोज़पुर के कस्बा मल्लावाला में रास्ते के विवाद के चलते झड़प का मामला सामने आया है | जानकारी के मुताबिक फ़ौज में तैनात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फ़िरोज़पुर के कस्बा मल्लावाला में रास्ते के विवाद के चलते झड़प का मामला सामने आया है | जानकारी के मुताबिक फ़ौज में तैनात दो भाइयों के घर के आगे रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने फौजी भाइयों के घर पर हमला कर दिया और घर में खड़ी इंडिगो कार को आग लगा दी | साथ ही घर को भी जलाने की कोशिश की | इस दौरान परिवार की महिला ने घर की छत पर जाकर आत्म सुरक्षा के चलते हवाई फायरिंग की | फिलहाल पुलिस ने जिनके घर पर हमला हुआ उन दोनो फौजी भाइयों सहित 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

फरीदाबाद में एचपी के पेट्रोल पम्प पर दबंगों ने पेट्रोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की और कैशियर की जैकेट में रखे करीब सवा लाख रूपये भी लूटकर ले गए | पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी | पम्प कर्मियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी लेकिन सूचना के डेढ़ घंटे बाद मात्र दो राइडर वहां आये और पूछताछ करके चले गए |

पंजाब-हरियाणा में सरेआम गुंडागर्दी

फिरोजपुर में रास्ते को लेकर मारपीट

फरीदाबाद में पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट

Watch Video

https://youtu.be/fLIyd2TGlqg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *