ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार को पैट्रोल पंप डीलरों ने अल्टीमेटम दिया है। जिसके अनुसार 28 फरवरी तक पैट्रोल पंप डीलरों को सरकारी गाड़ियों में डलवाए उधार पैट्रोल पंप की अदायागी नहीं की तो वो उधार पैट्रोल देना बंद कर देगे। जिस कारण पंजाब में सरकारी गाड़ियों चलनी बंद हो जाएगी।
जानकारी अनुसार सरकारी बिभागों के ज़िला पद्दर दफ्तरों की गाड़ियां पैट्रोल पंप से उधार पैट्रोल को गाड़िया में डलवाती थी जिसकी अदायगी बिल पास होने के बाद कर दी जाती थी। पर जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से हालत खराब होने शुरू हो गए। जिसके कारण धीरे धीरे पैट्रोल पंप वालों की अदायगी रूकने लगी।
कई जगहों पर तो विभागों ने 8-9 महिनों से पैट्रोल पंप की अदायगी नहीं की। सूत्रों का कहना है कि पंजाब के पैट्रोल डीलरों का बकाया करीब 50 करोड़ रूपए तक का हो गया है। जिस कारण डीलरों ने पंजाब सरकार को उधार पैट्रोल देने के लिए मना कर दिया है।
जिसके के लिए पैट्रोल पंप के डीलरों ने पंजाब सरकार को 28 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। यदि 28 फरवरी तक बिल की अदायगी नहीं हुई तो मार्च के महिने से उधार पैट्रोल देना बंद कर दिया जाएगा।



