Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाण में बारिश और ओलावृष्टी की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम ?

Punjab Haryana Weather Update Today: उत्तर भारत में कंपा देने भयानक सर्दी से थोड़ी कमी देखने को मिली है। आज हरियाणा के (Punjab Haryana Weather…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाण में बारिश और ओलावृष्टी की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम ?

Punjab Haryana Weather Update Today:

उत्तर भारत में कंपा देने भयानक सर्दी से थोड़ी कमी देखने को मिली है। आज हरियाणा के (Punjab Haryana Weather Update) कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 और 23 जनवरी को शहर में आसमानी बिजली की ग़रज़ चमक के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। वही भारी बरसात को लेकर मौसम वैज्ञानिकों द्वारा ऑरैंज और यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय –

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसका सीधा असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर पर पड़ेगा जिसके चलते जनवरी के अंत से लेकर फरवरी की शुरूआत तक इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलवाई के साथ कहीं- कही बारिश और ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है।

Punjab Weather Update, राज्य फिर शितलहर की चपेट में-

आज से हरियाणा के कई जिलों में बारिश होगी और तेज ठंडी हवाओं का आवगमन होगा। 24 जनवरी के बाद ठंड का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसके चलते मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 24 जनवरी के बाद जब यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी। तो उत्तरी ठंडी हवाएं चलेगी, जिसके बाद हरियाणा फिर से शीतलहर और पाले की चपेट में आ सकता है।

Punjab Weather Update, येलो अलर्ट जारी-

पंजाब में आज कई स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अमृतसर-अंबाला और दिल्ली हाईवे पर दृश्यता काफी कम हो सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना-

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 22 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 24 और 26 जनवरी को एक-दो स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 24 घंटों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, और उसके बाद तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है।

अन्य ख़बरें जानें- Himachal Weather Update: हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया दो दिन बारिश का अलर्ट
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *