Punjab-Haryana Weather: पंजाब व हरियाणा में बारिश का दौर जारी, 4-5 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट 

 Punjab-Haryana Weather Todya: हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा में जोरदार बारिश का दौर पांच अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है. हरियाणा में शुक्रवार को…

 Punjab-Haryana Weather Todya: हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा में जोरदार बारिश का दौर पांच अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है. हरियाणा में शुक्रवार को हिसार-फतेहाबाद में बारिश और नूंह में पुलिया टूटी, कुरुक्षेत्र में घर ढह गया. पंजाब के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से नीचे है. मौसम विभाग ने आने चार-पांच अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पंजाब में अगले 48 घंटों तक मौसम सामान्य बना रहेगा और मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इस दौरान राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है, जिसकी वजह से बीते दिन से ही बारिश का दौर जारी है.
हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार के लिए हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल शामिल हैं. पंजाब के अमृतसर में छाए बादल. आज राज्य में अलर्ट जारी नहीं है, इसके बावजूद प्रदेश भर में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं.
पंजाब में मौसम के हाल:
शुक्रवार को भारी वर्षा हुई, शुक्रवार को पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक बमियाल क्षेत्र में उज्ज दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह गया है. वहीं, रावी दरिया भी उफान पर है. इससे मकोड़ा पतन पर बहाव तेज होने के कारण नाव का परिचालन बंद कर दिया है. इस कारण पठानकोट के ताश तूर, लसियान सहित सात गांवों का संपर्क कट गया है. लोग टापू में कैद होकर रह गए हैं. जिलाधीश आदित्य उप्पल ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बमियाल ब्लॉक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.
मुख्य शहरों में तापमान:
शुक्रवार को मोगा में 90.4, होशियारपुर में 53.6, लुधियाना में 32.8, फरीदकोट में 28.8, गुरदासपुर में 22.4, पठानकोट में 15.5, मोहाली में 11.5, पटियाला में 19.8, रूपनगर में 11.0, अमृतसर में 5.8 मिलीमीटर व बठिंडा में 4.4 मिलीमीटर वर्षा हुई.
आज हरियाणा के मुख्य शहरों में बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस (88°F) और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस (79°F) रहेगा. हिसार में तापमान सबसे कम रहने की संभावना है.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live
https://www.youtube.com/live/ghH-Hj71RV0?si=JtVs_1Zufn6x311d

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *