चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, पकोका कानून पर किया जा सकता है मंथन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के कयास लगाए जा रहे हैं । एजुकेशन विभाग में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के कयास लगाए जा रहे हैं । एजुकेशन विभाग में रेशनलाइजेशन को हरी झंडी दी जा सकती है तो साथ ही लुधियाना नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की जा सकती है और नोटिफिकेशन जारी हो सकती है। वहीं कैबिनेट की बैठक में पकोका कानून पर भी मंथन किया जा सकता है । इसके साथ कुछ विभागों में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी जा सकती है । इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों का ऐलान भी किया जा सकता है । इसके अलावा किसानों और थर्मल प्लांट के मुद्दे सहित कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है । साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत के इस्तीफे के बाद हाशिये पर आई सरकार के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है ।

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज

लुधियाना नगर निगम चुनाव पर हो सकती है चर्चा

पकोका कानून पर किया जा सकता है मंथन

विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों का हो सकता है ऐलान

किसानों और थर्मल प्लांट के मुद्दे पर हो सकती है चर्च

Watch Video

https://youtu.be/UBZ77pebT3o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *