ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘रामलीला’ फिल्म बना चुके निर्देशक संजय लीला भंसाली अब अगली फिल्म ‘पद्मावत’ को रिलीज कर रहे हैं। ‘पद्मावत’ फिल्म एक ऐसे सब्जेक्ट को सेंटर में रखकर बनाया गया है, जिसको लेकर राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर मीडिया रिपोर्टस की मानें तो संजय लीला भंसाली इस बार चूक गए हैं। भंसाली दर्शकों की नब्ज नहीं पकड़ सके, इसलिए स्टार्स, शानदार लोकेशन्स, रॉयल टच के बावजूद फिल्म बिखर गई है। और, संभव है भंसाली को इस फिल्म से काफी झटका लगे।
https://youtu.be/8YaF2m7hCx0
दरअसल, भंसाली ने फिल्म की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, इसे देखने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों, निर्माता-निर्देशकों के साथ ही मीडिया को भी आमंत्रित किया गया था। फिल्म देखने के बाद ‘पद्मावत’ की समीक्षा भी आने लगी और जिस तरह की रिपोर्टस आ रही है, उससे साफ है कि संजय लीला भंसाली ने इस बार गलती कर दी। फिल्म के बारे में यहां तक लिख दिया गया है कि भंसाली ने सिर्फ रणवीर और शाहिद कपूर के कवच को डिजाइन करने में सारी क्रिएटिविटी लगा दी। कैमरे को भी महिलाओं (दीपिका भी) को खूबसूरत दिखाने के काम पर लगाया गया है। 
अगर अभिनय की बात करें तो रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अपनी पिछली फिल्म की तुलना में कुछ खास नहीं कर सके हैं। पद्मावत (दीपिका पादुकोण) और रतन सिंह (शाहिद कपूर) के बीच भी संवाद अदायगी तक ही अधिकांश सीन रह गए हैं। दूसरी तरफ, अलाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह) के कैरेक्टर में भी कुछ खास देखने को नहीं मिलता है। हालांकि, अब यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद 25 जनवरी को ही पता चलेगा कि आखिर संजय लीला भंसाली बॉक्स ऑफिस पर पास होते हैं या फेल। क्योंकि जिस तरह से हंगामा हो रहा है उसने फिल्म को काफी ज्यादा प्रमोशन दे दिया है।
