Punjab:
पंजाब सरकार के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धारीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे सवाल उठाए हैं। मीडिया से बात करते हुए धारीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब आकर विकास के बजाय सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बयान दे रहे हैं।
कुलदीप सिंह धारीवाल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये अभी तक राज्य को नहीं मिले हैं। पंजाब पहले से ही भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि जब केंद्र अपने वादे पूरे नहीं कर रहा है, तो पंजाब के लोगों के साथ न्याय कैसे होगा।
नवजोत कौर सिद्धू पर साधा निशाना-
इस दौरान धारीवाल ने नवजोत कौर सिद्धू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के 500 करोड़ रुपये वाले बयान के बाद पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे यह साफ है कि पार्टी के अनुशासन से ऊपर कोई नहीं है। कुलदीप सिंह धारीवाल ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी पंजाब के हक के लिए लड़ती रहेगी और केंद्र सरकार अपनी घोषणाओं के लिए जवाबदेह होगी।



