न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब सरकार ‘हाउस फार ऑल’ स्कीम के सभी लाभार्थियों के लिए सौगात लेकर आई है। सरकार ने इन्हें किसी तरह के घर से जुड़े टैक्स में राहत देने का ऐलान किया है। दरअसल, पंजाब के CM अमरिंदर सिंह के निर्देश पर शहरी विकास मंत्रालय सभी को घर देने में जुटी है। इसके लिए ‘हाउस फार ऑल’ स्कीम चलाया जा रहा है। इस स्कीम के तहत 4.73 लाख लोगों ने मकान के लिए आवेदन दिया है। सरकार आवेदन देने वालों की जांच कर रही है ताकी उन्हें स्कीम के तहत मकान दिया जाए।
मार्च तक सभी योग्य लाभार्थियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को घर बनाने के लिए 1.50 लाख रूपए की आर्थिक मदद भी की जाएगी। सरकार की कोशिश है कि राज्य के सभी लोगों को सस्ता घर उपलब्ध कराया जाए। इस स्कीम के तहत 56 शहरों में 38 करोड़ की लागत से सस्ता घर बनाया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस स्कीम के तहत लोगों को लाभ दिला दिया जाएगा। हालांकि, यह देखना होगा कि आखिर पंजाब सरकार का लक्ष्य कब तक पूरा होता है।
