ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : यदि आपने आधार कार्ड को लैमिनेशन कराकर रखा है या फिर प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड का उपयोग करते हैं तो सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आपने थोड़ा सा ध्यान नहीं दिया तो आपका आधार कार्ड काम नहीं करेगा। यह भी हो सकता है कि आपके आधार कार्ड की निजी जानकारियां भी चोरी हो सकती है।
Plastic or PVC Aadhaar Smart Card is not usable: UIDAI https://t.co/7W022FxPDd
— Aadhaar (@UIDAI) February 6, 2018
दरअसल, 6 फरवरी को UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
UIADI ने गिनाए कई खास कारण
UIDAI का कहना है कि आधार का कोई एक हिस्सा या मोबाइल आधार वैलिड है। प्लास्टिक और पीवीसी आधार स्मार्ट कार्ड्स पूरी तरह से गैर-जरूरी हैं। इसका कारण यह है कि इनमें QR कोड अक्सर काम कर देना बंद कर देते हैं। स्मार्ट कार्ड्स की प्रिंटिंग के दौरान निजी जानकारियां तक चोरी हो सकती हैं। कागज पर डाउनलोड या मोबाइल आधार कार्ड पूरी तरह वैलिड है। UIDAI ने यह भी सलाह दिया है कि आप किसी दूसरे व्यक्ति को अपना आधार नंबर नहीं दें।

