पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की नहीं हो सकती मांग पूरी, वजह ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज चक्का जाम किया। पर कहा जा रहा है कि उनके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज चक्का जाम किया। पर कहा जा रहा है कि उनके इस प्रदर्शन से कोई भी फायदा नहीं हुआ है।

punbus

सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को मानने से साफ इंकार कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि ट्रांस्पोर्ट मंत्री अरूणा चौधरी कर्मचारियों के धरने पर कहा कि पनबस के कर्मचारी ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी नहीं है।

punbus

इनको प्राइवेट लहरी सल्यूशन लिमिटेड ने ठेके पर रखे हुए है। जिस कारण सरकार इनका कुछ नहीं कर सकती। अरूणा चौधरी ने ये भी कहा कि वो धरना कर सकते है पर ठेके के कर्मचारियों को कानून के खिलाफ जा कर पक्का नहीं किया जा सकता।

strike

गौरतलब है कि पंजाब रोडवेज के 1400 बसों के 6500 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हडताल किया। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *