सांसद अश्वनी चोपड़ा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, सपना चौधरी के साथ अब कांग्रेस भी लगाएगी ठुमके

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कांग्रेस और हरियाणवीं कलाकार सपना चौधरी पर जमकर निशाना साधा। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कांग्रेस और हरियाणवीं कलाकार सपना चौधरी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सांसद ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनसे वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने बारे पूछे सवाल पर सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि अब कांग्रेस में ठुमने लगाने वाले ही ठुमके लगाएंगे।

ashwni chopra

इस बारे में कांग्रेस को ही सोचना होगा। आपकों बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी से मिलने गई थी। बाद में सपना चौधरी ने कांग्रेस का प्रचार करने की भी बात कही थी, जिससे आशंका जताई जा रही थी कि सपना अब हरियाणा में कांग्रेस का प्रचार करेगी।

sapna-choudhary vs ashwni chopra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *