पंजाब के लोगों को बिजली के झटके के बाद लगेगा एक और झटका !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लोगों जल्द ही पंजाब सरकार एक और जोरदार झटका देने की तैयारी कर रही है। पंजाब के लोग पहले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लोगों जल्द ही पंजाब सरकार एक और जोरदार झटका देने की तैयारी कर रही है। पंजाब के लोग पहले से ही पेट्रोल- डीजल की कीमतों के कारण परेशान है। हाल ही के दिनों में पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में भी बढोतरी की है। जिस कारण लोगों को पेट्रोल-डीजल के साथ साथ बिजली के बिलों के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

prtc

पर अब फिर से पंजाब सरकार पंजाब के लोगों का बोझ बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि पी.आर.टी.सी ने सरकार से मांग की है कि वो बस किरया पांच पैसे प्रति किलोमीटर के बढाए। पी.आर.टी.सी का अपनी इस मांग का कहना है कि जून 2018 को जब किराया बढाया गया था तो उस समय पेट्रोल-डीजल का दाम 68.14 रूपये था पर अब इसकी कीमत और भी बढ़ गई है

PRTC 1

जिसको देखते हुए उन्होने बस का किराया बढ़ाने की मांग की है। साथ ही उनका ये भी कहना है कि पहले के मुकाबले उनको पेट्रोल-डीजल पर ज्यादा से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। जिस कारण उन्होने पंजाब सरकार से ये मांग की है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार यदि बसों का किराया बढ़ा देती है तो पंजाब के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *