सरकार के खिलाफ ‘हुंकार’: सड़क पर किसान, शिक्षक और मुलाजिम, अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आज सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन का दिन है | बरनाला में आज किसान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आज सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन का दिन है | बरनाला में आज किसान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं | वहीं पटियाला में आज सांझा अध्यापकों सरकार के खिलाफ पोल खोल रैली कर रहे हैं | वहीं श्री मुक्तसर साहिब में ठेका मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है |

पराली जलाने के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | इसी को लेकर आज बरनाला की अनाज मंडी में किसान रैली सरकार के खिलाफ रोष रैली कर रहे हैं | जिसमें 50000 से ज्यादा किसानों के पहुंचने की उम्मीद है | पंजाब के किसानों का कहना है कि पंजाब सरकार पराली का सही दाम दे या फिर पराली ना जलाने का 6000 का मुआवजा पर-एकड़ के हिसाब से किसानों को दें |

किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने मांगों को नहीं माना तो उन्हें मजबूरन अपने खेतों में पराली को जलाना पड़ेगा | उन्हें पता है कि पराली के जलाने से जो धुआं उठता है वो बहुत नुकसानदेह है | परंतु वो अपनी सोई हुई पंजाब सरकार को जगाना चाहते हैं | ताकि वह किसानों को हो रहे नुकसान से बचा सके और इस पुराली के मुद्दे पर विचार करें जल्द कोई फैसला ले |

Watch Video

https://youtu.be/oxEl9uBukWM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *