Punjab Elections Ruselt:
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की गिनती का क्रम गुरुवार को भी अभी जारी है. हालाकि, अंतरिम नतीजों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाई है. 18 दिसंबर 2025 सुबह 9 बजे तक घोषित नतीजों के अनुसार, दोनों स्तरों पर AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसके अलावा कांग्रेस दूसरे और शिरोमणि अकाली दल तीसरे स्थान पर है. आम आदमी पार्टी (आप) ने 50 प्रतिशत सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है.
पंजाब के लोगों को आप सरकार पसंद –
इस पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप की बम्पर जीत बताती है कि पंजाब के लोगों को आप सरकार के काम कितने पसंद आ रहे हैं. ये जनता के भरोसे की जीत है. कांग्रेस ने आप को टक्कर दी है जबकि, अकाली दल ने भी पिछले कुछ चुनावों के मुकाबले इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है.
आप की 1316 पंचायत समिति व जिला परिषद में 145 सीटों पर जीत-
प्रदेश की 2838 पंचायत समिति और 347 जिला परिषद की जोन के लिए बुधवार को 154 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई. आप ने पंचायत समिति में आप ने 1316 व जिला परिषद में 145 सीटों पर जीत कर ली है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही, जिसने पंचायत समिति में 490 और जिला परिषद में 30 सीटों पर जीत दर्ज की है. अकाली दल ने पंचायत समिति में 290 व जिला परिषद में 26 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं भाजपा ने पंचायत समिति में 56 सीटें जीती पर जिला परिषद में उसका खाता नहीं खुला. वहीं आजाद उम्मीदवारों ने पंचायत समिति में 122 व जिला परिषद में 7 सीटें जीती. पंचायत समिति के 8098 और जिला परिषद के लिए 1249 उम्मीदवार मैदान में थे.
जिला परिषद चुनाव परिणाम-
राज्य में जिला परिषद की कुल 346 जोन सीटों में से 211 जोन के नतीजे घोषित हो चुके हैं.
AAP: 145 सीटें (22 निर्विरोध सहित)
कांग्रेस: 30 सीटें
अकाली दल: 26 सीटें
बीजेपी: 0
BSP: 3
निर्दलीय: 7
जिला परिषद में AAP ने अमृतसर, होशियारपुर, संगरूर, मोगा, मानसा और बरनाला जैसे जिलों में मजबूत प्रदर्शन किया है.



