ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लिविंग इंडिया न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। पंजाब में चल रही पुलिस अधिकारियो की आपसी जंग मामले पर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से बनाई गई कमेटी में से डीजीपी सुरेश अरोड़ा को बाहर निकाल दिया गया है।
बता दें कि सुरेश अरोड़ा ने खुद अपना नाम वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था जिसको कैप्टन ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि एस.चट्टोपाध्याय ने पंजाब औऱ हरियाणा हाईकोर्ट में डीजीपी अरोड़ा और दिनकर गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए थे।
मुख्यमंत्री ने सुरेश अरोड़ा की बात को मानते हुए डीजीपी सुरेश अरोड़ा के स्थान मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस के सभी डीजीपी औऱ एडीजीपी की बैठक बुलाई है। जिस पर एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा है कि इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब पुलिस में तालमेल बनाने के लिए अपना सुझाव देगें।


