ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रही मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया | जबकि दो जख्मी हो गए | जानकारी के मुताबिक इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं | जिस दौरान ये मुठभेड़ चल रही थी उस दौरान स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी की | जिसमे एक नागरिक घायल हुआ है |
दो जवान घायल
सुरक्षाबलों को देर रात सूचना मिली थी कि खुडवानी इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं | इस पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया | आतंकियों ने खुद को घिरता देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी | जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की है | अभी तक हालत को देखते हुए मुठभेड़ जारी है ।


