ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट: डेंगू के प्रति एक तरफ सरकार बड़ी बड़ी बाते करती नजर आती है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में मरीजों की हालत कुछ और ही बया कर रही है | अगर हम ग्राउंड जीरो की बात करें तो अस्पतालों में मरीजों के लिए न तो प्रयाप्त दवाइंयां है और न ही प्रयाप्त डॉक्टर हैं। इतना ही इलाज के लिए मरीज अपने घर से बेड लेकर आ रहे हैं। तो ऐसे में सवाल ये है कि अगर मरीजों को अपना इलाज करवाना है तो क्या उन्हें अपने घर से बेड लाना होगा? क्या सरकार केवल बड़ी बड़ी बाते करती रहेगी और जनता जमीनी स्तर पर इलाज के लिए भी तरसती रहेगी ।
पंजाब में तेजी से डेंगू फैल रहा है | हर जिलों में हर दिन डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आइए एक नजर डाले कि जिस जिले में डेंगू का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है।
लुधियाना: पंजाब में डेंगू का कहर इस कदर फैल रहा है कि अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा हुआ है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के डंक की रोकथाम के सरकारें लाख दावे करती है लेकिन आखिर में वो सभी दावे खोखले नजर आते हैं | जिसके बाद आखरिकार हाईकोर्ट को दखलअंदाजी करनी ही पड़ती | ऐसे में हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर 2 नवंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है |
तो आपने देखा कि किस तरह डेंगू ने पूरे पंजाब पर अपना कहर बरपा रखा है। तो आए अब देखते हैं कि इसका बचाव क्या है। आप किस तरह आपकों को डेंगू से बचा सकते हैं। देखिए ये रिपोर्ट
> मरीजों से दूरी बनाकर रखें
> बुखार आने पर तुरन्त डॉक्टर की सलाह लें
> आसपास पानी जमा न होने दें
> घर का कचरा ढंक कर रखें
> शरीर को ढंक कर रखें
Living india news की इस वीडियो में देखिये पंजाब में बढ़ते डेंगू के डंक की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट:
Watch Video




